Search

 
 
 

रामगढ़ : टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार दो मजदूरों की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

जिले के गिद्दी–अरगड्डा मार्ग पर गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
 

Ramgarh : जिले के गिद्दी–अरगड्डा मार्ग पर गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

 

मृतकों की पहचान अनिल मुंडा (28) और बबलू बेदिया (27) के रूप में हुई है. दोनों मजदूरी कर रामगढ़ से अपने घर मनुआ लौट रहे थे. इसी दौरान सोलर कैपिटल कंपनी का बताया जा रहा टैंकर सामने से आया और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया.

 

हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों और परिजनों ने मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया. जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास शुरू किया. खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से लोगों को शांत कराने और जाम हटाने की कोशिश जारी थी.

 

पुलिस का कहना है कि इस मार्ग पर तीखे मोड़ और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. आसपास फैक्ट्रियों के ट्रकों की आवाजाही से कई बार जाम की स्थिति भी बनती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही