Search

 
 
 

रामगढ़ः पीएम श्री विद्यालय के दो छात्रों का इनोवेशन चैलेंज के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी

छात्रों की इस उपलब्धि पर रामगढ़ की डीईओ कुमारी नीलम ने उन्हें बधाई दी है. कहा कि यह न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे रामगढ़ जिले के लिए गर्व का क्षण है.
 

5 व 6 दिसंबर को IIT-ISM धनबाद में पेश करेंगे अपना मॉडल


Ramgarh : रामगढ़ जिले के पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मनुवा के दो छात्रों का चयन झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज के लिए हुआ है. यह चयन आईआईटी-आईएसएम धनबाद के नरेश वशिष्ठ सेंटर फॉर टिंकरिंग एंड इनोवेशन (NVCTI) ने किया है. दोनों छात्रों ने पिछले 1 दिसंबर को ऑनलाइन प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपना मॉडल प्रस्तुत किया था. इसमें पूरे राज्य भर से सैकड़ों स्कूलों को बच्चों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया था. इसमें पीएम श्री उच्च विद्यालय मनुवा के छात्र फैजान इराकी ने फायर डिटेक्शन सिस्टम व इब्राहिम व आर्यन कुमार ने स्मार्ट डस्टबीन का मॉडल प्रस्तुत किया था. फाइनल प्रस्तुति और मॉडल का प्रदर्शन 5 व 6 दिसंबर को IIT-ISM में होगा.


छात्रों की इस उपलब्धि पर रामगढ़ की डीईओ कुमारी नीलम ने उन्हें बधाई दी है. कहा कि यह न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे रामगढ़ जिले के लिए गर्व का क्षण है.जिले के बच्चों में बहुत हुनर है, बस उन्हें उचित प्लेटफार्म देने की आवश्यकता है. परिणाम बेहतर होगा. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने भी दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दी है. प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमारे बच्चे इस मॉडल को तैयार करने में बहुत परिश्रम किए हैं. यह विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग और समर्पण का परिणाम है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही