Search

रामगढ़ः अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, केस दर्ज

खनन पदाधिकारी के निर्देश पर खान निरीक्षक, रामगढ़ ने थाना पहुंचकर जांच की. दोनों ट्रैक्टर पर 100-100 घन फीट बालू लदा हुआ था. जांच के क्रम में बालू से संबंधित कोई चालान नहीं मिला. इसके बाद खान निरीक्षक ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.
 
Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने खनन विभाग को जिले में अवैध खनन व खनिजों की ढुलाई पर पूरी तरह से रोक लगाने व दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में गोला थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के झरिया गढ़ा मोड़ के पास अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा. पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले. पुलिस बालू सहित दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस ने मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दी.

खनन पदाधिकारी के निर्देश पर खान निरीक्षक, रामगढ़ ने थाना पहुंचकर जांच की. दोनों ट्रैक्टर पर 100-100 घन फीट बालू लदा हुआ था. जांच के क्रम में बालू से संबंधित कोई चालान नहीं मिला. इसके बाद खान निरीक्षक ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही