Search

 
 
 

रामगढ़ : अनियंत्रित होकर ट्रक शक्ति फ्यूल पेट्रोल पंप में घुसा, ड्राइवर और खलासी घायल

 
Ramgarh : रांची-रामगढ़ फोरलेन सड़क पर पटेल चौक के पास ट्रक अनियंत्रित होकर शक्ति फ्यूल पेट्रोल पंप में घुस गया. हालांकि इस घटना में किसी तरह की हताहत नहीं हुई. पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारी बाल-बाल बच गये. ट्रक घुसने से बड़ी घटना हो सकती थी जो टल गयी. दुर्घचना के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी घायल हो गया. जिन्हें रामगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  (पढ़ें, लीना">https://lagatar.in/leena-manimekalai-tweeted-again-my-kali-is-queer-she-destroy-hindutva-people-said-there-is-a-limit-to-shamelessness/">लीना

मणिमेकलाई ने फिर किया ट्वीट, मेरी काली Queer हैं, हिंदुत्व को नष्ट करती हैं, लोगों ने कहा, बेशर्मी की भी हद होती है….)

ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हुई ट्रक

बताया जाता है कि ट्रक रांची की तरफ से रामगढ़ के पटेल चौक की तरफ जा रही थी. इसी दौरान ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप में घुस गयी. इस घटना के बाद पेट्रोल पंप का कैश काउंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
इसे भी पढ़ें :  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-media-did-not-get-entry-even-after-kovid-investigation-in-governors-program-in-nit/">आदित्यपुर

: एनआईटी में राज्यपाल के कार्यक्रम में मीडिया को कोविड जांच के बाद भी नहीं मिला प्रवेश

रांची-पटना मार्ग में घंटों तक लगी रही वाहनों की कतार

इस दुर्घटना के कारण रांची-पटना मार्ग पर जाम लग गया. कुछ घंटों तक वाहनों की कतार लगी रही. वाहनों की आवाजाही बाधित रही. सूचना मिलते ही मौके पर रामगढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रांची-पटना मार्ग को वनवे कर दिया. जिससे सड़क पर लगी जाम हटी.  बताते चलें कि इन दिनों रामगढ़ के छुट्टुपालु घाटी से लेकर पटेल चौक तक हर दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. जिसे रोकने के लिए एनएचएआई की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है. ऐसे में लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं.
इसे भी पढ़ें :  पीएम">https://lagatar.in/spg-team-reached-deoghar-for-pm-modis-arrival-will-handle-security-arrangements/">पीएम

मोदी के आगमन को लेकर SPG की टीम पहुंची देवघर, संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही