Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः दूध लदा वाहन पलटा, चालक-खलासी घायल

छत्तरमांडू गांव के समीप ओल्ड एज होम के सामने बुधवार की अहले सुबह अमूल दूध लदा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में वाहन के चालक व खलासी घायल हो गए. हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई हैं.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरमांडू गांव के समीप ओल्ड एज होम के सामने बुधवार की अहले सुबह अमूल दूध लदा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में वाहन के चालक व खलासी घायल हो गए. हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई हैं.

 

दुर्घटना के बाद दूध के कई कैरेट सड़क पर और आसपास की झाड़ियों में बिखर गए. जानकारी मिलते ही अमूल कंपनी के कर्मचारी और स्थानीय दूध विक्रेता मौके पर पहुंचे और बिखरे कैरेट को एकत्र किया. मिली जानकारी के अनुसार, वाहन जमशेदपुर से अमूल दूध लेकर बरलंगा-गोला मार्ग होते हुए रामगढ़ आ रहा था. ओल्ड एज होम के पास पहले से एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलटा हुआ था. अचानक सामने ट्रेलर देखकर दूध वाहन का चालक संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

 

घटना के बाद दूध के कैरेट को दूसरे वाहनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया. हालांकि जिले के कई जगहों पर मांग के मुकाबले दूध की आपूर्ति कम हो पाई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही