Search

 
 
 

रामगढ़ः सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान

छात्राओं ने सीसीएल रजरप्पा कॉलोनी में जागरूकता मार्च निकाला. छात्राओं ने नारे और पोस्टर के माध्यम से लोगों के बीच ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया.
 

Ramgarh : सीसीएल रजरप्पा की ओर से चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने सीसीएल रजरप्पा कॉलोनी में जागरूकता मार्च निकाला. छात्राओं ने नारे और पोस्टर के माध्यम से लोगों के बीच ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया.


 सीसीएल के सीएसआर नोडल अधिकारी आशीष झा ने कहा कि युवा पीढ़ी का इस अभियान में जुड़ना समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है. सतर्कता केवल एक पहल नहीं, बल्कि यह एक जीवन मूल्य है जिसे सभी को अपने व्यवहार में अपनाना चाहिए. उन्होंने बच्चों से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लेने की अपील की. विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नैतिकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण और सीसीएल कर्मी भी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही