Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः सरकार की योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण- विधायक ममता

विधायक ममता देवी ने कहा कि सरकार आपके द्वार पहुंचकर योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है. ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबी बनें.
Advertisement
Advertisement

भुचुंगडीह व मारंगमरचा पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

 
Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड के भुचुंगडीह व मारंगमरचा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, चितरपुर बीडीओ दीपक मिंज, मुखिया सुनीता देवी व बसंती देवी ने संयुक्त रूप से किया. विधायक ममता देवी ने कहा कि सरकार आपके द्वार पहुंचकर योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है. ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबी बनें.


शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. इस दौरान कई लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया. मौके पर पंचायत सेवक बिनोद करमाली, जिम्मी माल्टो, रोजगार सेवक कुमार विवेक सिंह, मों एकरामूल, ललित कुमार, झामुमो नेता जगरनाथ महतो, पंसस मीना कुमारी, ललिता देवी, ठाकुरदास महतो, सुभाष कुमार, देवंती देवी, बबिता देवी, उर्मिला देवी,उत्तम पटवा सहित कई मौजूद थे.

 
इन विभागों के लगे स्टॉल


सरकार आपके द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. इनमें सामाजिक सुरक्षा, लगान रसीद, (आय, जाति, आवासीय) प्रमाण पत्र, मनरेगा, अबुआ आवास, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार, कृषि, कौशल विकास, शिवा प्रोटेक्शन फोर्स, जेएसएलपीएस, खाद्य आपूर्ति,  समेकित बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, पशुपालन सहित अन्य कई स्टॉल लगाए गए. इन स्टॉलों पर लोगों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही