Search

Ramgarh: चितरपुर में पांच दिनों से जल आपूर्ति ठप, 25 हजार से अधिक लोगों की बढ़ी परेशानी

Ramgarh News: चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है. जलमीनार में लगे गेट वाल्ब खराब हो जाने के कारण स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ गई है. भैरवी नदी से पाइपलाइन के माध्यम से चितरपुर, रजरप्पा मोड़ एवं बाजारटांड़ स्थित जलमीनार में पानी पहुंचाया जाता है.
 
चितरपुर में पांच दिनों से जल आपूर्ति ठप

Ramgarh News: चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है. जलमीनार में लगे गेट वाल्ब खराब हो जाने के कारण स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ गई है. भैरवी नदी से पाइपलाइन के माध्यम से चितरपुर, रजरप्पा मोड़ एवं बाजारटांड़ स्थित जलमीनार में पानी पहुंचाया जाता है. 

जहां से चितरपुर, सांडी, मारमंगरचा, मायल, सोंढ़, नावा बगीचा, तेबरदाग आदि गांवों में पेयजलापूर्ति की जाती है. लेकिन चितरपुर स्थित जलमीनार में 350 एमएम का गेट वाल्ब खराब हो गया है.  पेयजलापूर्ति व्यवस्था ठप रहने से इन गांवों के लगभग 25 हजार से अधिक लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. लोगों के सामने पेयजल की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है. 

इसे भी पढ़ें:

पीएचईडी विभाग के कर्मी राजेश महतो ने बताया कि गेट वाल्ब खराब हो गया था. इसे दुरुस्त किया जा रहा है. रविवार से पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू करा दिया जायेगा. 

इधर वार्ड सदस्य सह कांग्रेस नेता अनवारुल हसन का कहना है कि बार-बार गेट भल्ब खराब जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने विभाग से अविलंब इसे दुरुस्त कर जलापूर्ति शुरू करने की मांग किया है. ताकि लोगो को पानी की समस्या से निजात मिल सके. अगर दो दिनों के अंदर जलापूर्ति शुरू नही किया जाता है तो लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही