Search

 
 
 

रामगढ़: 9वें मुकाबले में यंग क्रिकेट क्लब भुरकुंडा की जीत

डीएवी मैदान रजरप्पा में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बी डिविजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 जारी है. टूर्नामेंट के 9वें मुकाबले में मंगलवार को यंग क्रिकेट क्लब भुरकुंडा की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब रामगढ़ को हरा दिया है.
 

Ramgarh: डीएवी मैदान रजरप्पा में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बी डिविजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 जारी है. टूर्नामेंट के 9वें मुकाबले में मंगलवार को यंग क्रिकेट क्लब भुरकुंडा की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब रामगढ़ को हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भुरकुंडा की टीम 35 ओवर में 8 विकेट पर 222 रन बनाई.

 

 


जवाबी पारी खेलते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब रामगढ़ की टीम 30.6 ओवर में 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. आज 9वें मैच का उद्घाटन मुख्य रूप से मौजूद जिला क्रिकेट एशोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. अंपायर की भूमिका रवि मुंडा व अनूप कुमार महतो ने किया. मौके पर जिला क्रिकेट एशोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही