Search

 
 
 

रामगढ़: युवती ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस की पड़ताल जारी

रामगढ़ के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा डी में बीती रात एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती का नाम रिंकी (23 साल) बताया जा रहा है. घटना के बाद परिजन रिंकी  को A.K.C. अस्पताल भुरकुंडा गए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 

Ramgarh : रामगढ़ के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा डी में बीती रात एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती का नाम रिंकी (23 साल) बताया जा रहा है. घटना के बाद परिजन रिंकी  को A.K.C. अस्पताल भुरकुंडा गए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

 

दरअसल रात में रिंकी ने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया और सोने चली गया. लेकिन सुबह रिंकी कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवाले कमरे में गये. वहां जाके ही सबके होंश उड़ गये. रिंकी गले में फंदा लगाकर छत से लटकी हुई थी. परिजनों ने आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया. 

 

जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इधर परिजनों ने किसी प्रकार के विवाद होने की बात से साफ इंकार किया है. वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया. साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही