Search

 
 
 

रामगढ़ः युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

राहुल तुरी (18 वर्ष) पेसे से मूर्तिकार था. इन दिनों वह अपने मकान में अकेले ही रह रहा था और कलाकारी का काम करता था. बुधवार की सुबह जब उसके दोस्त उसे बुलाने घर आए, तो राहुल तुरी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा.
 
जांच के लिए पहुंची पुलिस.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के गांधी मैदान के समीप एक एक युवक राहुल तुरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनका शव घर में फंदे से झूलता हुआ मिला. बताया जाता है कि राहुल तुरी (18 वर्ष) पेसे से मूर्तिकार था. इन दिनों वह अपने मकान में अकेले ही रह रहा था और कलाकारी का काम करता था.


बुधवार की सुबह जब उसके दोस्त उसे बुलाने घर आए, तो राहुल तुरी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा. दोस्तों ने इसकी जानकारी तुरंत बरकाकाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही