Search

 
 
 

रामगढ़ : वज्रपात से युवक की मौत, पसरा मातम

रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत कुर्मी टोला में वज्रपात की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान सरजू चौधरी, पिता मीनू चौधरी 35 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक ट्रैक्टर लेकर खेतों में काम कर रहा था. इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई.
 

Ramgarh : रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत कुर्मी टोला में वज्रपात की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान सरजू चौधरी, पिता मीनू चौधरी 35 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक ट्रैक्टर लेकर खेतों में काम कर रहा था. इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई. 

 

वह बारिश से बचने के लिए पास ही में पेड़ की नीचे बचने लगा. इसी बीच वज्रपात की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा पुलिस मौके पर पहुंची. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही