Search

 
 
 

रामगढ़ः कांग्रेस का प्रतिभा खोज अभियान, रिसर्च व प्रचार में युवाओं को मिलेगा मौका

प्रदेश कांग्रेस के राकेश किरण महतो ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च व प्रचार को-ऑर्डिनेटर के लिए योग्य युवाओं का चयन करना है. ताकि युवाओं को राजनीति व संगठन में आगे आने का अवसर मिल सके.
 

Ramgarh : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया है. इसी के तहत रामगढ़ के एक होटल में प्रेसवार्ता आयोजित कर अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के राकेश किरण महतो, सुनील सिह व राजीव रंजन ने चयन प्रक्रिया की जानकारी दी. बताया कि पार्टी का उद्देश्य मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च व प्रचार को-ऑर्डिनेटर के लिए योग्य युवाओं का चयन करना है. ताकि युवाओं को राजनीति व संगठन में आगे आने का अवसर मिल सके. चयन प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.


राकेश किरण महतो ने बताया कि चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. 11 से 21 दिसंबर तक क्षेत्रीय व प्रदेश स्तरीय वर्चुअल इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे. इस अभियान में मीडिया मैनेजमेंट, न्यूज एडिटिंग, रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों से जुड़े युवा भाग ले सकते हैं. इच्छुक युवाओं का इंटरव्यू पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक समझ, देश के मुद्दों पर ज्ञान और संचार कौशल के आधार पर लिया जाएगा. अभियान के माध्यम से युवाओं को सीधे संगठन में जिम्मेदारी और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा.


जिलाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक ममता देवी ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस की नई सोच और युवा नेतृत्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम है. पार्टी संगठन में युवाओं की भूमिका को मजबूत बनाने के लिए यह एक प्रतिष्ठित मंच साबित होगा. दोनों नेताओं ने उम्मीद जताई कि इस अभियान से नए एवं ऊर्जावान युवा कांग्रेस के साथ जुड़ेंगे और देश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. मौके पर पंकज तिवारी, सीपी संतन, महिला जिलाध्यक्ष मंजू जोशी, तारिक अनवर, दिनेश मुंडा, संजय साव, गोपाल मुंडा, भीम साव, खेमलाल बैठा, हीरालाल महतो, भरत महतो, सुधीर मंगलेश,  शिबू दांगी आदि मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही