Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: शादी से ठीक पहले युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने जांच की मांग की

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू मधुकम इलाके में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू मधुकम इलाके में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान रितेश पांडेय के रूप में हुई है. 

 

बताया जा रहा है कि युवक की जल्द ही शादी होने वाली थी, लेकिन शादी से ठीक पहले उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. शनिवार को रितेश पांडेय ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.

 

परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजन इस आत्महत्या के पीछे के कारणों पर संदेह जता रहे हैं और उन्होंने इसकी गहन जांच की मांग की है. उनका कहना है कि रितेश ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए.

 

कुछ परिजनों का यह भी आरोप है कि युवक ने किसी दबाव या परेशानी के चलते यह कदम उठाया होगा. जिसकी वजह से वे बिना ठोस कार्रवाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने देना चाहते.

 

घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी परिजनों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि, परिजन अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही