Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राम्या ने ‘धुरंधर 2’ पर निकाली भड़ास, बताया बोरिंग और घटिया

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म  धुरंधर 2 रिलीज होते ही चर्चा में है.जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर आलोचनाएं भी सामने आ रही हैं
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म  धुरंधर 2 रिलीज होते ही चर्चा में है.जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर आलोचनाएं भी सामने आ रही हैं.पूर्व लोकसभा सांसद और एक्ट्रेस राम्या ने फिल्म की कड़ी आलोचना की है.

 

राम्या ने  अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट लिखते हुए फिल्म को बोरिंग और घटिया बताया.उन्होंने दर्शकों को सलाह दी कि वे थिएटर में जाकर अपना समय और पैसा बर्बाद न करें, बल्कि अगर देखना ही है तो OTT पर देखें, जहां बीच में इसे बंद भी किया जा सके.

 

 

उन्होंने फिल्म के डायरेक्शन, डायलॉग्स, बैकग्राउंड स्कोर और एक्टिंग सभी को कमजोर बताया.राम्या के मुताबिक, फिल्म इतनी लंबी और उबाऊ लगती है जैसे कोई ऐसी किताब पढ़ रहे हों, जिसका अंत ही नहीं हो रहा.

 

पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की तारीफ करते हुए राम्या ने कहा कि उसमें जोश और एनर्जी थी, लेकिन दूसरे पार्ट में वह पूरी तरह गायब है.उन्होंने रणवीर सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि फिल्म में उनका किरदार प्रभावी नहीं लगा और स्क्रीन पर सिर्फ उनके बाल ही नजर आते हैं.

 

फिल्म में दिखाए गए अत्यधिक वायलेंस पर भी राम्या ने सवाल उठाए.उन्होंने कहा कि हर चीज को हथियार बनाकर हिंसा दिखाना फिल्म को शॉकिंग नहीं बल्कि रेडिकुलस है.अंत में राम्या ने डायरेक्टर आदित्य धर को निशाने पर लेते हुए कहा कि देशभक्ति और प्रोपेगेंडा वाली फिल्मों का दौर अब खत्म हो चुका है, और उन्हें इस तरह की फिल्मों से आगे बढ़ना चाहिए.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही