Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Virosh ने निभाया वादा, वायरल लिटिल फैन को घर बुलाकर लुटाया प्यार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने फैंस के दिलों के बेहद करीब हैं.शादी के बाद इस कपल ने अलग-अलग शहरों में फैंस के लिए मिठाइयां भी बंटवाई थीं
Advertisement
Advertisement

Lagatar  desk : विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने फैंस के दिलों के बेहद करीब हैं.शादी के बाद इस कपल ने अलग-अलग शहरों में फैंस के लिए मिठाइयां भी बंटवाई थीं.इसी दौरान उनकी एक छोटी फैन उनसे नाराज़ हो गई थी, क्योंकि उसे न तो शादी में बुलाया गया और न ही मिठाई मिली.उस बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर विजय देवरकोंडा ने उसे अपने घर बुलाकर लंच कराने का वादा किया था

 

अब कपल ने अपना यह वादा पूरा कर दिया है.हाल ही में उस छोटी फैन ने एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वह विजय और रश्मिका के हैदराबाद स्थित घर पहुंची नजर आ रही है.कपल ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया और उसे लंच पर बुलाकर खास मेहमान की तरह ट्रीट किया

 

 

इंस्टाग्राम पर @urs_luckythalli नाम से एक्टिव इस बच्ची ने वीडियो में विजय देवरकोंडा ने उसे गोद में उठाकर उसके साथ मस्ती की.वहीं रश्मिका मंदाना ने उसे प्यार से लड्डू खिलाए और दुलार किया.बाद में विजय ने बच्ची को गोद में लेकर उससे बातचीत भी कीयह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कपल की दरियादिली और सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं

 

 

बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी, हालांकि इसकी तस्वीरें सामने नहीं आई थीं.वहीं 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे.शादी से कुछ दिन पहले तक उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था, लेकिन उनकी शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही