Search

 
 
 

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल 2’ की शूटिंग अगले साल, संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा

रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ के बॉक्स ऑफिस के धमाके के बाद इसके सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग अगले साल के मध्य से शुरू होगी
 

Lagatar desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ के बॉक्स ऑफिस के धमाके के बाद इसके सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग अगले साल के मध्य से शुरू होगी.

 

Uploaded Image

सीक्वल में क्या खास होगा


‘एनिमल’ में रणबीर कपूर और बॉबी देओल की राइवलरी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. ‘एनिमल पार्क’ में रणबीर डबल रोल में नजर आएंगे. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने जापान की ऑडियंस के साथ बातचीत में कहा -इस बार फिल्म में और भी ‘एनिमल’ दिखाई देंगे. रणविजय के बाद अब अजीज का जानवरपन लोगों के सामने आएगा.

 

क्योंकि इस बार जानवरपन की हदें पार होंगी, इसी कारण मैंने फिल्म का नाम ‘एनिमल पार्क’ रखा है.संदीप ने यह भी बताया कि वर्तमान में वो अपनी दूसरी फिल्म पर व्यस्त हैं. जैसे ही वह पूरी होगी, ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग शुरू कर देंगे.

 

रणबीर कपूर के व्यस्त प्रोजेक्ट्स


जहां संदीप रेड्डी वांगा एक्टर प्रभास के साथ अपनी मेगा एक्शन फिल्म ‘स्पिरिट’ में व्यस्त हैं, वहीं रणबीर कपूर भी दो बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं ‘लव एंड वॉर’: संजय लीला भंसाली की फिल्म, जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं.‘रामायण-1’ नितेश तिवारी की फिल्म, जिसमें साई पल्लवी और यश के साथ रणबीर मुख्य भूमिका में हैं.इन दोनों प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के बाद ही रणबीर ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग शुरू करेंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही