Search

 
 
 

रांची : 13 वर्षीय किशोरी एक सप्ताह से लापता, मां ने कांके थाने में लगाई गुहार

कांके थाना क्षेत्र के प्रेम नगर से 13 वर्षीय किशोरी शिवानी कुमारी के लापता होने का मामला सामने आया है. बच्ची की मां जितनी देवी ने इस संबंध में कांके थाना में आवेदन देकर बेटी की तलाश की मांग की है.
 

 Ranchi : कांके थाना क्षेत्र के प्रेम नगर से 13 वर्षीय किशोरी शिवानी कुमारी के लापता होने का मामला सामने आया है. बच्ची की मां जितनी देवी ने इस संबंध में कांके थाना में आवेदन देकर बेटी की तलाश की मांग की है.

 

आवेदन के अनुसार शिवानी कुमारी 11 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे से घर से लापता है. उस समय उसकी मां पटना गई हुई थीं. बाद में छोटी बेटी ने फोन कर जानकारी दी कि शिवानी घर पर नहीं है. सूचना मिलने के बाद 18 जून को मां रांची लौटी और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला.

 

 

परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर कांके थाना में आवेदन दिया गया. लापता किशोरी का रंग सांवला बताया गया है तथा वह घर से निकलते समय नीले और गुलाबी रंग का फ्रॉक पहने हुए थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और किशोरी की तलाश की जा रही है.

 

    Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही