Search

Ranchi : समाहरणालय में 28 यूनिट रक्त संग्रह, DC-SSP समेत अधिकारियों ने किया रक्तदान

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां 28 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन और उपविकास आयुक्त संजय भगत ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया.
 
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है. उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.

शिविर में जिला प्रशासन के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया. कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों ने उपायुक्त को गुलाब भेंट कर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए आभार जताया. सभी रक्तदाताओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही