Search

 
 
 

रांची: 28वीं सब-जूनियर सेपक टकरा चैंपियनशिप संपन्न, राज्यपाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इनडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार में आयोजित 28वें सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा चैंपियनशिप 2026 के समापन समारोह में खिलाड़ियों को बधाई दी.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते,
 

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इनडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार में आयोजित 28वें सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा चैंपियनशिप 2026 के समापन समारोह में खिलाड़ियों को बधाई दी.


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी पाठ सिखाते हैं. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी न केवल अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक भी हैं.

 

राज्यपाल ने कहा कि सेपक टकरा खेल को देश में नई पहचान मिल रही है और झारखंड इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. ऐसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं.

 

उन्होंने आगे कहा कि खेलो इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से देश में खेलों को नई दिशा और ऊर्जा मिली है, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के व्यापक अवसर मिल रहे हैं.


राज्यपाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी हैं. उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और अन्य प्रतिभागियों को आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने आयोजन समिति, प्रशिक्षकों एवं सभी सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही