Ranchi : नामकुम थाने की पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों का नाम मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद अब्दुल और रमीज राज है. इनकी गिरफ्तारी नामकुम थाना क्षेत्र स्थित हाई टेंशन ग्राउंड से हुई है. पुलिस ने इनके पास से 6.4 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल और 400 रुपये बरामद किया है.
रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक कार में कुछ लोग बैठे हुए हैं. कार के अंदर ब्राउन शुगर खरीद बिक्री कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद नामकुम थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. पुलिस को देखने के बाद युवकों ने भागने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment