Search

 
 
 

रांची : ABDM प्रशिक्षण में 909 कर्मियों ने हासिल किया डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का अनुभव

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) उल्लेखनीय गति से आगे बढ़ रहा है. इस पहल के तहत राज्यवासियों को एकीकृत, पारदर्शी और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं.
 

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) उल्लेखनीय गति से आगे बढ़ रहा है. इस पहल के तहत राज्यवासियों को एकीकृत, पारदर्शी और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं. राज्य स्तरीय ABDM और CDAC टीम सभी प्रकार का सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर हैं, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से डिजिटल हो सकें. ABDM के बैनर तले प्रशिक्षण के लिए 10 batches आयोजित किए गए. यह कार्यक्रम 20 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक ABDM राज्य मुख्यालय में संपन्न हुआ.

 

प्रथम पांच batches में सभी अनुमंडल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आयुष्मान मित्र और कंप्यूटर ऑपरेटर्स को CDAC-HMIS पर प्रशिक्षित किया गया. इस प्रशिक्षण के बाद सभी अनुमंडल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में CDAC-HMIS का सफल क्रियान्वयन किया गया. अब मरीजों का OPD पंजीकरण, एडमिशन से डिस्चार्ज तक सभी एंट्रीज HMIS के माध्यम से की जा रही हैं.

 

प्रशिक्षण में 336 आयुष्मान मित्रों और कंप्यूटर ऑपरेटर्स को User credentials और QR कोड प्रदान किया गया, ताकि उन्हें ऑनलाइन एंट्री में कोई दिक्कत न हो. ABDM टीम ने फॉलो-अप कर यह सुनिश्चित किया कि सभी केंद्रों में HMIS के माध्यम से ही कार्य हो.


द्वितीय चरण में MOIC, DDM, PC, BPM और BDM के लिए ABDM पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इस दौरान उन्हें राज्य मुख्यालय में आमंत्रित कर ABDM, ABHA ID, HPR, HFR, स्कैन एंड शेयर, HMIS, IEC, कैपेसिटी बिल्डिंग और इंसेंटिव प्रणाली पर प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही BSNL और CDAC के सफल क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया. राज्य अभियान निदेशक ABDM विद्यानंद शर्मा और जॉइंट डायरेक्टर ABDM ने सभी batches को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी.

 

इस प्रशिक्षण में पूरे झारखंड से 573 ABDM कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. आयुष्मान मित्रों के प्रशिक्षण में 336 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कुल मिलाकर पिछले एक महीने में ABDM स्टेट PMU टीम ने झारखंड के विभिन्न स्तर के 909 कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही