Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि 4 अगस्त को, समाहरणालय में लगेगा रक्तदान शिविर

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों से रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है. इस मौके पर स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनाई जाएगी. उनकी जनसेवा, संघर्ष और मानवता के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण किए जायेंगे. उनकी स्मृति में 4 अगस्त को 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगी.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों से रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है. इस मौके पर स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनाई जाएगी. उनकी जनसेवा, संघर्ष और मानवता के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण किए जायेंगे. उनकी स्मृति में 4 अगस्त को 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगी. 

डीसी ने पदाधिकारियों से कहा कि वे स्वयं रक्तदान करें और अपने अधीनस्थ कर्मियों को भी इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान के समान है और स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि अधिक से अधिक लोग मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ें.

उन्होंने कहा कि स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और आदिवासी समुदायों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित किया. उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी. उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसे मानवीय कार्य के माध्यम से उनकी स्मृतियों को नमन करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है. जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से रक्तदान शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही