Search

 
 
 

रांची: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज

राजधानी रांची के सदर थाना में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और बीजेपी असम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह मामला झारखंड युवा कांग्रेस की शिकायत पर दर्ज किया गया है.
 

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और बीजेपी असम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह मामला झारखंड युवा कांग्रेस की शिकायत पर दर्ज किया गया है.


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 7 फरवरी को बीजेपी असम के सोशल मीडिया हैंडल से एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई, जिसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को इस तरह दिखाया गया था, मानो वे एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर गोली चला रहे हों. युवा कांग्रेस ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

 


सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि संबंधित पोस्ट और उसके कंटेंट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस मामले में बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही