Search

 
 
 

रांची : चुटिया मेन रोड पर नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर

रांची के चुटिया मेन रोड में लापरवाही और तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां सोमवार की देर रात करीब एक बजे नशे में धुत एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद चालक अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.
 
  • चुटिया मेन रोड पर तेज रफ्तार का कहर,

Ranchi :  रांची के चुटिया मेन रोड में लापरवाही और तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां सोमवार की देर रात करीब एक बजे नशे में धुत एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद चालक अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, घटना देर रात करीब एक बजे हुई. सफेद रंग की एक कार (JH-01FB-5790) तेज रफ्तार में आ रही थी. जैसी ही कार चुटिया मेन रोड पर पहुंची, उसने एक दुकान के सामने शेड के नीचे खड़ी एक दूसरी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. चालक पर कथित तौर पर नशे की हालत में कार चलाने का का आरोप है. दुकानदार ने भी पुलिस को बताया है कि चालक नशे की हालत में था.

Uploaded Image

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही