Search

 
 
 

रांची : विवेकानंद जयंती पर बड़ा तालाब के पास लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर रांची नगर निगम ने बड़ा तालाब स्थित स्वामी विवेकानंद सरोवर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया.
 
  • 1463 लोगों की जांच, सफाई मित्रों को मिला सम्मान

Ranchi : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर रांची नगर निगम ने बड़ा तालाब स्थित स्वामी विवेकानंद सरोवर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. इस शिविर में आम लोगों के साथ-साथ सफाई मित्रों की भी जांच की गई.

 

नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और सभी रांचीवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं.

 

एक जगह कई जांच, कोई शुल्क नहीं

शिविर में कुल 1463 लोगों की जांच की गई. लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन और आंखों की जांच की गई. डॉक्टरों ने मौके पर ही सलाह दी और मुफ्त दवाएं भी बांटी गईं.

 

प्रशासक ने कहा कि शहर को साफ रखने में सफाई मित्रों की सबसे बड़ी भूमिका है. उनकी सेहत का ध्यान रखना नगर निगम की जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे. जल्द ही सभी सफाई कर्मियों को टेटनस का टीका भी लगाया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही