Search

 
 
 

रांची : CCL दरभंगा हाउस डिस्पेंसरी में शुरू हुआ HIMS सिस्टम

रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय के दरभंगा हाउस डिस्पेंसरी में अब इलाज की सुविधा और बेहतर हो गई है. यहां हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) की शुरुआत की गई है.
 
  • इलाज होगा अब और आसान, तेज और डिजिटल

Ranchi : रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय के दरभंगा हाउस डिस्पेंसरी में अब इलाज की सुविधा और बेहतर हो गई है. यहां हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) की शुरुआत की गई है. इस नए सिस्टम का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने किया.

Uploaded Image

इस मौके पर श्री मिश्र ने कहा कि सीसीएल अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए लगातार काम कर रहा है. नया HIMS सिस्टम इसी दिशा में एक अहम कदम है.

 

HIMS सिस्टम शुरू होने से अब दरभंगा हाउस डिस्पेंसरी में मरीजों का रजिस्ट्रेशन, इलाज से जुड़ी जानकारी और रिपोर्ट डिजिटल रूप से दर्ज होगी. इससे इलाज में समय की बचत होगी और सेवाएं पहले से अधिक सुव्यवस्थित होंगी. यह सुविधा पहले से ही सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल में उपलब्ध है और अब इसका लाभ दरभंगा हाउस डिस्पेंसरी में भी मिलेगा.

 

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, डॉ. राजीव कुमार जायसवाल, डॉ. भगत, डॉ. सांवली, महाप्रबंधक (स्थापना) संजय कुमार ठाकुर और महाप्रबंधक (प्रणाली) श्रीमती बीवा उरांव की मौजूदगी रही.

 

इसके अलावा डिस्पेंसरी के कर्मचारी आमोद प्रसाद, सरिका प्रसाद, कंचन स्नेहलता कुजूर, चम्पा उरांव, रवि प्रधान, संगीता देवी, पंकज कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही