Search

 
 
 

Ranchi: बोलबम के जयकारों के साथ बाबाधाम रवाना हुआ 100 कांवड़ियों का जत्था, 13 अगस्त को करेंगे जलाभिषेक

राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित अंग्रेज गली से शुक्रवार को शिवभक्तों का कांवड़िया जत्था बाबाधाम के लिए रवाना हुआ
 

Ranchi : राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित अंग्रेज गली से शुक्रवार को शिवभक्तों का कांवड़िया जत्था बाबाधाम के लिए रवाना हुआ. यात्रा शुरू करने से पहले सभी श्रद्धालु पेपर मार्केट गली से पैदल मार्च करते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचे. पहाड़ी मंदिर में कांवड़ियों ने पहाड़ी बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना की और यात्रा मंगलमय होने की कामना की.

 

इस दौरान पूरा माहौल ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोलबम’ के जयकारों से गूंज उठा.इसके बाद 12 चक्का वाहन से 100 कांवड़ियों का जत्था ने हर हर महादेव बोलबम का जयकारा लगाते हुए बैजनाथधाम की यात्रा पर रवाना हुए. श्रद्धालुओं का यह दल रांची से कोडरमा, भद्रकाली, राजगीर, अशोक धाम, सुल्तानगंज, बाबा बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ और तारापीठ जैसे कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगा.

 

पहाड़ी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना 

यात्रा के दौरान श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल आगे बढ़ेंगे और 13 अगस्त को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे.श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रत्येक सावन में अपर बाजार से यह यात्रा रवाना होते हैं, इसमें महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं.

 

श्रदालुओं ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं है.बल्कि आस्था, सेवा, संयम और भगवान शिव के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रतीक है.इस यात्रा में विशाल शर्मा, नंदलाल शर्मा, ममता देवी, अनिता अग्रवाल, रूबी देवी, आन्या शर्मा, काजल वर्मा, डोली शर्मा, पूजा और नरेंद्र गोपी समेत कई श्रद्धालु शामिल हैं.

 

खास बात यह है कि रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष आरती द्वेदी के की प्रेरणा से पिछले 54 वर्षों से यह कांवड़ यात्रा लगातार आयोजित की जा रही है. श्रद्धालु  करीब दस दिनों की  आध्यात्मिक यात्रा को पूरा करेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही