Search

 
 
 

रांची: किडजैप्पी प्ले स्कूल में नन्हें बच्चों की खुशियों भरी शुरुआत

स्कूल का पहला दिन न सिर्फ बच्चों के लिए, बल्कि माता-पिता के लिए भी एक यादगार पड़ाव होता है. रांची स्थित किडजैप्पी प्ले स्कूल में नन्हें बच्चों का पहला दिन भावनाओं, उत्साह और स्नेह से भरपूर रहा.
 

Ranchi: स्कूल का पहला दिन न सिर्फ बच्चों के लिए, बल्कि माता-पिता के लिए भी एक यादगार पड़ाव होता है. रांची स्थित किडजैप्पी प्ले स्कूल में नन्हें बच्चों का पहला दिन भावनाओं, उत्साह और स्नेह से भरपूर रहा.

Uploaded Image

माता-पिता का हाथ थामे बच्चे स्कूल आए. इस दौरान उत्सुकता, खुशी और कुछ मासूम आंसुओं का सुंदर संगम देखने को मिला. इन भावनाओं को समझते हुए, शिक्षकों ने हर बच्चे का मुस्कान, प्यार और अपनत्व के साथ स्वागत किया. जिससे उनकी झिझक जल्द ही खुशियों में बदल गई.

Uploaded Image

बच्चे स्कूल की रंग-बिरंगी कक्षाएं, शिक्षण सामग्री और खेल-खेल में सीखने के वातावरण से इतने घुलमिल गए कि मानों घर पर ही हो. इस तरह की आकर्षक कक्षाएं बच्चों की कल्पनाशक्ति और आनंद को बढ़ाने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है. मजेदार गतिविधियां, संगीत, कहानी और इंटरैक्टिव खेलों के माध्यम से बच्चों को सहज और खुश महसूस कराया गया.

 

माता-पिता ने भी इस देखभाल और सुरक्षित वातावरण को देखकर संतोष और विश्वास महसूस किया. हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान और निरंतर संवाद सीखने का अलग माहौल दिया. जिससे बच्चों और उनके परिवारों के लिए सब कुछ सहज सा लगने लगा.

 

किडजैप्पी प्ले स्कूल का माहौल और बच्चे का पहला स्कूल अनुभव, उसके सीखने के प्रति प्रेम की नींव रखता है. प्ले स्कूल की देखभाल, रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली शिक्षा बच्चों को न केवल सिखाती है, बल्कि उन्हें निखारती भी है.

 

दिन के अंत में बच्चों की मुस्कान इस बात को बयां कर रही थी कि, जहां शुरुआत कुछ आंसुओं से हुई थी, वह अंत तक हंसी, नई दोस्ती और अगले दिन आने की उत्साह के साथ पूरी हुई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही