Search

 
 
 

रांची:  केतारी बागान रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.
 

Ranchi :  चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. स्थानीय निवासियों के अनुसार, व्यक्ति रेलवे फाटक पार कर रहा था. तभी तेज गति से ट्रेन आ रही थी, जिससे व्यक्ति को संभलने का मौका नहीं मिला और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई.

ट्रेन से कटने के कारण उसका शव क्षत-विक्षत हो गया. इधर हादसे की सूचना मिलते ही चुटिया थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही