Search

 
 
 

रांची: बरियातू पहाड़ स्थित फायरिंग रेंज में लगी भीषण आग

Ranchi: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियातू पहाड़ स्थित पुलिस फायरिंग रेंज में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार आसमान में देखा गया.
 

Ranchi: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियातू पहाड़ स्थित पुलिस फायरिंग रेंज में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार आसमान में देखा गया. बताया जा रहा है कि आग रेंज में रखे भारी संख्या में पुराने टायरों में लगी है, जिससे स्थिति विकराल हो गई.

Uploaded Image


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक फायरिंग रेंज के एक हिस्से से धुआं उठते देखा गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने वहां सुरक्षा के लिए रखे गए टायरों के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया. जहरीले काले धुएं से आसपास का इलाका भर गया. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही