Search

Ranchi : ACB ने भू-राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, CO पर भी FIR

Ranchi : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामकुम अंचल कार्यालय में पदस्थापित भू-राजस्व कर्मचारी गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में बुंडू अंचल के अंचल अधिकारी रविचंदन कुमार वर्मा और भू-राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

इसे भी पढ़ें...

ACB की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परिवादी ने शिकायत की थी कि मौजा नामकुम की जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के लिए आवेदन देने के बावजूद लंबे समय तक काम नहीं हुआ. जब परिवादी ने अंचल कार्यालय में संपर्क किया तो उसे भू-राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार से मिलने को कहा गया.

आरोप है कि राजेश कुमार ने म्यूटेशन कराने के एवज में पहले 80 से 90 हजार रुपये की मांग की. बाद में अपने भाई गौतम किशोर रवि के माध्यम से 10 हजार रुपये रिश्वत देने को कहा गया. शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए.

इसके बाद ACB ने जाल बिछाकर गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत कांड संख्या 13/26, दिनांक 7 जुलाई 2026 दर्ज किया गया है.

ACB ने बताया कि मामले में भू-राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार और बुंडू के अंचल अधिकारी रविचंदन कुमार वर्मा की भूमिका की भी जांच की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं. तीनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही