Search

करोड़ों की लागत से रांची ACB मुख्यालय का हो रहा मरम्मत कार्य, चैंबर भी हो रहे मॉडिफाई

Ranchi: झारखंड की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय में इन दिनों बड़े स्तर पर मरम्मत और आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है. करोड़ों रुपये की लागत से मुख्यालय भवन की मरम्मत की जा रही है. इसके तहत कार्यालय परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि अधिकारियों और कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके.

 

जानकारी के अनुसार, मरम्मत कार्य के तहत भवन के विभिन्न हिस्सों की मरम्मत के साथ-साथ कई तकनीकी और बुनियादी सुधार किए जा रहे हैं. वहीं मुख्यालय में पदस्थापित वरिष्ठ अधिकारियों के चैंबर को भी मॉडिफाई किया जा रहा है. नए डिजाइन के साथ चैंबरों में आधुनिक फर्नीचर, बेहतर बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.

 

बताया जा रहा है कि कार्यालय के अंदरूनी ढांचे को अधिक व्यवस्थित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है. इससे जांच एजेंसी के अधिकारियों को काम करने में सुविधा होगी और प्रशासनिक कार्यों की गति भी बेहतर होगी.

 

मरम्मत और मॉडिफिकेशन का काम चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है, ताकि कार्यालय के नियमित कामकाज पर अधिक असर न पड़े. अधिकारियों के अनुसार, कार्य पूरा होने के बाद ACB मुख्यालय पहले से अधिक आधुनिक और सुविधाजनक रूप में नजर आएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp