Search

 
 
 

रांचीः आदिवासी जन परिषद ने अवैध निर्माण तोड़ा

 
Ranchi: आदिवासी जन परिषद के कार्यकर्ताओं ने गैर आदिवासी द्वारा कमरा बनाकर रास्ते पर कब्जा किये जाने के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने दो कमरों के घर को ध्वस्त कर दिया. इसे लेकर पीड़िता नीलू करमाली ने कहा कि हमें रास्ता चाहिए, लेकिन गैर आदिवासियों ने इस रास्तो को घर बनाकर रोक दिया गया था. सभी तरफ बाउंड्री बनाया गया था. इसलिए हमने आदिवासी जनपरिषद के सहयोग से दो कमरों की घर तोड दिया. रास्ता रोके जाने के संबंध में नीलू ने बताया कि कई बार रांची नगर निगम और एसडीओ ऑफिस में शिकायत की थी, लेकिन किसी ने फरियाद नहीं सुनी. इसे पढ़ें- हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-section-144-imposed-in-nuh-regarding-brajmandal-yatra-khattar-holds-meeting-with-dgp-and-cid-chief/">हरियाणा

: ब्रजमंडल यात्रा को लेकर नूंह में धारा 144 लागू, खट्टर ने DGP और CID चीफ के साथ  मीटिंग की
वहीं आदिवासी जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि हमलोग घर नहीं तोड रहे हैं. हमलोग घर जाने वाले रास्ता को तोड़ रहे हैं. गलत तरीके से आदिवासियों की जमीन खरीदकर रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा फर्जी कागजात बनाकर आदिवासियों की हड़पी गई जमीन को वापस दिलाने का काम किया जाएगा. इसके लिए राज्य और देश के आदिवासियों को एकजुट किया जाएगा. इस दौरान कब्जा कर रहने वाले लोगों ने कहा कि हमने जमीन खरीदी है, जब घर बना रहे थे तब कोई सामने नहीं आया. इसे भी पढ़ें-नहीं">https://lagatar.in/facilities-are-not-available-complaints-are-punished-kasturbas-female-students-told-their-pain-see-video/">नहीं

मिलती सुविधाएं, शिकायत करने पर मिलती है सजा, कस्तूरबा की छात्राओं ने सुनाई पीड़ा, देखें वीडियो
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही