Search

Ranchi : आदिवासियों के अलग धर्म कॉलम की लड़ाई में अग्रिम भूमिका निभाएगा आदिवासी जनपरिषद- प्रेमशाही

Ranchi : झारखंड बनने के बाद आदिवासियों की जमीन लूट बढ़ गई है. इसकी सुरक्षा के लिए कोर कमेटी बनाई जाएगी. शनिवार को केंद्रीय धुमकुड़िया भवन में आदिवासी जनपरिषद की बैठक हुई, जिसमें राज्य भर के पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज आदिवासी समाज पर चौतरफा हमला हो रहा है. इनकी जमीन भू-माफिया द्वारा खुले आम लूटी जा रही है. इसे बचाने के लिए आदिवासी जनपरिषद गांव-गांव में जनजागरुता अभियान चलाएगा और लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगा.
 
इसे भी पढ़ें...

आदिवासी जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आदिवासियों के अलग धर्म कॉलम की लड़ाई को तेज किया जाएगा. बैठक में आगामी विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा नगड़ी में बन रहे रिम्स-2 अधिग्रहण का भी विरोध किया गया.

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश मुंडा, रांची जिला महानगर कमेटी अध्यक्ष शीला उरांव, केंद्रीय सचिव विष्णु मुंडा, पवन कुमार आदिवासी, रांची जिला अध्यक्ष सुनिल होरो समेत अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही