Search

 
 
 

रांची में मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रांसपोर्ट नगर में संयुक्त ब्रीफिंग

नगरपालिका (आम) निर्वाचन की मतगणना को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. रांची में 27 फरवरी को होने वाली मतगणना को लेकर मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर रिंग रोड स्थित बज्रगृह (मतगणना स्थल) पर संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई.
 

Ranchi : नगरपालिका (आम) निर्वाचन की मतगणना को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. रांची में 27 फरवरी को होने वाली मतगणना को लेकर मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर रिंग रोड स्थित बज्रगृह (मतगणना स्थल) पर संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई.

 

बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया की अध्यक्षता में हुई. इसमें मतगणना ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए.

 

ब्रीफिंग में मतगणना हॉल में अनुशासन बनाए रखने, अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, बैलट बॉक्स की सुरक्षित हैंडलिंग, गणना टेबलों की निगरानी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए गए. राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया. इस दौरान 

 

उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसे पूरी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा. उन्होंने सभी अधिकारियों से जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कर्तव्यों को पालन करने की अपील की गई.

 

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू किस्टो कुमार बेसरा, पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू और जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

तैयारियां पूरी, अफवाहों से बचने की अपील

प्रशासन के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मतगणना केंद्र पर सुरक्षा घेरा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैठने की सुविधा समेत सभी लॉजिस्टिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

 

जिला प्रशासन लगातार निरीक्षण और समन्वय कर रहा है. लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही