Search

 
 
 

रांची : ऑटो चालकों से अवैध वसूली की शिकायत पर प्रशासन सख्त

शहर में ऑटो चालकों से अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर नगर निगम प्रशासक ने मामले को गंभीरता से लिया. शिकायत मिलते ही नगर निगम की जांच टीम और संबंधित ट्रैफिक थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की.
 

Ranchi : शहर में ऑटो चालकों से अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर नगर निगम प्रशासक ने मामले को गंभीरता से लिया. शिकायत मिलते ही नगर निगम की जांच टीम और संबंधित ट्रैफिक थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की.

 

जांच के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ऑटो चालकों से बात की. ऑटो चालकों ने बताया कि उस मार्ग पर कुछ लोग उनसे जबरन पैसे मांग रहे थे. प्रशासन ने इसे पूरी तरह गैरकानूनी और अपराध बताया.

 

नगर निगम ने साफ कहा है कि ऑटो चालकों से किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस काम में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

नगर निगम और जिला पुलिस ऐसे स्थानों पर लगातार निगरानी कर रही है. साथ ही ऑटो चालकों और आम लोगों से अपील की गई है कि अगर कहीं भी अवैध वसूली हो, तो तुरंत नगर निगम या पुलिस को इसकी जानकारी दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही