Search

 
 
 

रांची उपायुक्त ने 12 अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने की दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुविधा

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में PC & PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों से जुड़े कई मामलों पर निर्णय लिया गया. जिसमें 12 नए अल्ट्रासाउंड सेंटरों के रजिस्ट्रेशन और 8 सेंटरों के नवीकरण को मंजूरी दी गई.
 

Ranchi: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में PC & PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों से जुड़े कई मामलों पर निर्णय लिया गया. जिसमें 12 नए अल्ट्रासाउंड सेंटरों के रजिस्ट्रेशन और 8 सेंटरों के नवीकरण को मंजूरी दी गई. इसके साथ ही डॉक्टरों की नियुक्ति, मशीन से जुड़े कागजात और नई यूएसजी मशीन खरीदने के मामलों पर फैसले लिए गए. 

 

समिति ने 4 अल्ट्रासाउंड मशीनों के स्थानांतरण, 13 नए डॉक्टरों की ज्वाइनिंग, 11 नई यूएसजी मशीन खरीद और 13 मामलों में Form-B  को पूरा करने की मंजूरी दी. इसके अलावा एक अल्ट्रासाउंड मशीन के मरम्मत के लिए एक लाइसेंस जमा किया गया.

 

बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की समय-समय पर जांच की जाए. उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई जरूर की जाए. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय सहित समिति के अन्य सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही