Search

 
 
 

रांची: जीत के बाद हेमंत से मिलीं शिल्पी नेहा तिर्की, सीएम ने कहा-जनता के विश्वास पर खड़ा उतरें

 
Ranchi: मांडर विधानसभा उपचुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. कांग्रेस विधायक ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की. शिल्पी नेहा तिर्की को सलाह देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मांडर की जनता के विश्वास पर खरा उतरकर आदर्श विधायक का उदाहरण पेश करें. हेमन्त सोरेन ने शिल्पी नेहा तिर्की को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं और बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कि जिस आशा और विश्वास के साथ मांडर विधानसभा की जनता ने आपको विधायक के रूप में चुना है, उनके आशा और विश्वास पर खरा उतरें. इसे भी पढ़ें-मांडर">https://lagatar.in/congressman-said-on-the-victory-in-mandar-by-election-broken-pride-of-bjp/">मांडर

उपचुनाव में मिली जीत पर बोले कांग्रेसी, बीजेपी का टूटा गुरूर

मांडर विस उपचुनाव में बीजेपी की हार

कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 23 हजार से ज्यादा मतों से मात दी. विधानसभा चुनाव में शिल्पी नेहा तिर्की के पिता बंधु तिर्की ने जीत हासिल की थी. लेकिन कोर्ट की सजा के बाद उन्हें विधायक की सदस्यता छोड़नी पड़ी थी. इसे भी पढ़ें-मुंबई:">https://lagatar.in/mumbai-scathing-attack-of-sanjay-raut-calling-rebel-mlas-alive-dead-body/">मुंबई:

संजय राउत का तीखा हमला, बागी विधायकों को जिंदा लाश बताया

मुलाकात के वक्त राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की रहे मौजूद

मालूम हो कि मांडर विधानसभा उपचुनाव में शिल्पी नेहा तिर्की गठबंधन की उम्मीदवार थीं. मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक श्री बंधु तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही