Search

Ranchi : डाक संघ के सम्मेलन में अजय कुमार अध्यक्ष व रोहित वर्मा उपाध्यक्ष बने

Ranchi : झारखंड परिमंडल के डाक निरीक्षकों और सहायक अधीक्षकों को नया नेतृत्व मिल गया है. भारतीय डाक निरीक्षक एवं सहायक अधीक्षक संघ (BPI&ASA) का प्रथम द्विवार्षिक परिमंडल सम्मेलन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जो आगामी दो वर्षों तक परिमंडल में संगठन की कमान संभालेगी.
 
सम्मेलन का आयोजन होटल राज रेजीडेंसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया. यह संगठन राष्ट्रवादी संगठन 'भारतीय मजदूर संघ' (BMS) से संबद्ध है. कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची मंडल के सहायक अधीक्षक डाकघर अमर कुमार वर्मा ने की. बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई.

कार्यकारिणी के चुनाव में कुल 15 पदाधिकारियों को चुना गया. इसमें रांची मंडल के सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार को अध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा सिंहभूम मंडल के डाक निरीक्षक रोहित वर्मा उपाध्यक्ष, रांची मंडल के डाक निरीक्षक दीपक कुमार सचिव, गुमला मंडल के डाक निरीक्षक विनय कुमार उप सचिव और हजारीबाग मंडल के डाक निरीक्षक अभिषेक कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए. अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही