Search

 
 
 

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी रिजल्ट पर आजसू का हमला, कट-ऑफ सार्वजनिक करने व CBI जांच की मांग

Ranchi : 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम को लेकर आजसू पार्टी ने आयोग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक एवं केंद्रीय महासचिव लंबोदर महतो और महासचिव संजय मेहता ने परिणाम की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कोटिवार कट-ऑफ जारी करने, परिणाम की वैधानिकता स्पष्ट करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम को लेकर आजसू पार्टी ने आयोग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक एवं केंद्रीय महासचिव लंबोदर महतो और महासचिव संजय मेहता ने परिणाम की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कोटिवार कट-ऑफ जारी करने, परिणाम की वैधानिकता स्पष्ट करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की.

 

आजसू नेताओं ने कहा कि जब तक आयोग पीटी परिणाम से जुड़े सभी विवादों पर स्थिति स्पष्ट नहीं करता, तब तक मुख्य परीक्षा (मेन्स) आयोजित नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग कट-ऑफ सार्वजनिक करने से बच रहा है, जिससे अभ्यर्थियों के बीच संदेह पैदा हो रहा है.

Uploaded Image

लंबोदर महतो ने कहा कि मीडिया में आयोग को लेकर कई गंभीर आरोप सामने आए हैं, लेकिन आयोग ने अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है. वहीं, संजय मेहता ने दावा किया कि परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी का संबंध हरियाणा से बताया जा रहा है और 50 अनारक्षित पदों पर चयनित 1122 अभ्यर्थियों में 418 हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं. उन्होंने आयोग से इस संबंध में भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.

 

आजसू ने आयोग से एसटी, एससी, ओबीसी-1, ओबीसी-2 और ईडब्ल्यूएस सहित सभी श्रेणियों का कट-ऑफ जारी करने और संबंधित अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं और उत्तर कुंजी सार्वजनिक करने की मांग की, ताकि अभ्यर्थी अपने परिणाम का मिलान कर सकें.

 

पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि यदि आयोग के सदस्यों में परिणाम को लेकर सहमति नहीं थी, तो परिणाम किस आधार पर जारी किया गया. साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कुछ ओएमआर शीटों का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई.

 

आजसू ने 832 अभ्यर्थियों के क्रमबद्ध तरीके से परिणाम सूची में नहीं होने, 103 रिक्तियों के विरुद्ध 2204 अभ्यर्थियों के चयन तथा मेन्स परीक्षा के लिए कम समय दिए जाने पर भी सवाल उठाए. पार्टी का कहना है कि पीटी परिणाम से जुड़े सभी बिंदुओं पर स्पष्टता आने तक मेन्स परीक्षा स्थगित की जानी चाहिए.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजसू ने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नियुक्ति प्रक्रियाओं में देरी से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है. पार्टी ने चेतावनी दी कि JPSC मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा. इस अवसर पर केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान और रांची जिला उपाध्यक्ष एवं रिसर्च स्कॉलर अमित साहू भी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही