Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पशु अस्पताल,जहां पशुओं के लिए ICU से लेकर OPD की सुविधा

Ranchi :  बीमार इंसानों के इलाज के लिए अस्पताल तो बहुत हैं. लेकिन जानवरों के इलाज के लिए ऐसे बहुत कम अस्पताल हैं, जहां बेहतर इलाज होते हों. आपको जानकर आपको खुशी होगी कि राजधानी रांची में है एक ऐसा अस्पताल भी है जहां  जानवरों का इलाज होता है.  आप को बता दें कि यहां घायल जानवरों और घायल पशु पक्षियों को भी ओपीडी और आईसीयू जैसी सुविधा दी जाती  है. इस अस्पताल से पढ़ रहे विद्यार्थी भी अन्य राज्यों में डॉक्टर के रूप में पदस्थापित हैं. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/condition-of-ward-4-of-ranchi-roads-become-ponds-in-light-rain-there-is-no-slab-on-drains/">गिरिडीह

: उसरी नदी पर जर्जर पुल की जगह बनेगा नया पुल

जांच कर पता लगाया जाता है बीमारी

राजधानी रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के एडवांस डायग्नोसिस पशु चिकित्सक महाविद्यालय को जानवरों के बेहतर इलाज के लिए जाना जाता है. यहां पर जानवरों के बीमारी का डायग्नोसिस कर बीमारी का पता लगाया जाता है जिसके बाद जानवरों तत्काल इलाज शुरू कर दिया जाता है. झारखंड का यह पहला ऐसा जानवरों का पशु चिकित्सक अस्पताल है जहां पर जानवरों को इस अस्पताल में रेफर  किया जाता है. पूरे झारखंड के जानवरों का इलाज इस अस्पताल में बेहतर तरीके से किया जाता है. इसे भी पढ़ें-समस्तीपुर:">https://lagatar.in/samastipur-lakhs-looted-from-csp-operator-police-engaged-in-investigation/">समस्तीपुर:

CSP संचालक से लाखों की लूट, छानबीन में जुटी पुलिस  

ओपीडी और आईसीयू की है उत्तम व्यवस्था

पशु चिकित्सक महाविद्यालय के कनीय वैज्ञानिक औषध विभाग के डॉ प्रवीण कुमार बताते है कि इस अस्पताल में जानवरों के बेहतर इलाज के साथ-साथ ओपीडी और आईसीयू की उत्तम व्यवस्था है. अस्पताल में कुत्ता, बिल्ली, हाथी, घोड़ा, सांप, बकरी जैसे कई पशु-पक्षियों का इलाज सफलतापूर्वक किया जा चुका है. अस्पताल की खासियत है कि जानवरों के साथ आने वाले लोगों के भी रहने का व्यवस्था की गई है. नक्सल प्रभावित इलाकों में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, पुलिस ट्रैकिंग में किये जाने वाले डॉग्स जो विस्फोटक पदार्थों के कारण जिन कुत्तों का हार्ट डिजीज होता है  उसका भी बेहतर इलाज इस अस्पताल में किया जाता है. इसे भी पढ़ें-घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-distribution-of-kcc-loan-of-42-55-lakhs-among-151-farmers/">घाटशिला

: 151 किसानों के बीच 42.55 लाख का केसीसी ऋण का हुआ वितरण

किसानों के लिए फायदेमंद

झारखंड सहित आसपास के लोग इस अस्पताल में अपने पशुओं के इलाज के लिए पहुंचते हैं. यह अस्पताल ख़ासकर कृषि से संबंधित किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है. लोग अपने जानवरों के इलाज कराने के लिए इस अस्पताल के बेहतर सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. 1961 में पशु चिकित्सा अस्पताल नींव रखने  के बाद से ही जानवरों के इलाज के लिए मशहुर इस अस्पताल में बेड, ICU, OPD की सुविधा है.  ठीक उसी तरह जिस प्रकार अस्पतालों में  मरीजों के इलाज की सुविधा होती  है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही