Search

Ranchi : निगम की 630 प्लॉट के म्यूटेशन के लिए आवेदन, 24 स्थानों पर विकसित होंगे ग्रीन पैच

Ranchi : नगर निगम की भू-संपदा शाखा ने निगम की 630 जमीनों के म्यूटेशन के लिए संबंधित अंचल कार्यालयों में आवेदन किए गए. नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में शुक्रवार को भू-संपदा एवं हॉर्टिकल्चर शाखा की समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी दी. नगर आयुक्त ने म्यूटेशन से जुड़े लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने और संबंधित अंचल कार्यालयों के साथ समन्वय बनाकर प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का निर्देश दिए.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

इसे भी पढ़ें...

बैठक में बताया गया कि निगम की परिसंपत्तियों के संरक्षण और भूमि अभिलेखों को व्यवस्थित करने के लिए म्यूटेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है. जिसमें शहर अंचल में 83, अरगोड़ा में 127, बरगाई में 179, कांके में 15, नगड़ी में 28, नामकुम में 98 और हेहल अंचल में 100 आवेदन किए गए हैं. 

इस मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि निगम की जमीनों का म्यूटेशन होने से अतिक्रमण रोकने, परिसंपत्तियों की सुरक्षा और विकास योजनाओं के कार्यों में सुविधा होगी. उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का नियमित फॉलोअप करने का निर्देश दिए.

बैठक में हॉर्टिकल्चर शाखा के कार्यों की भी समीक्षा की गई. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि शहर के 24 प्रमुख स्थानों पर ग्रीन पैच विकसित किए जाएंगे. इनमें करमटोली चौक, मोराहाबादी, जवाहर नगर (कांके रोड), खेलगांव, कश्यप आई हॉस्पिटल, कांके रोड सहित अन्य प्रमुख स्थल शामिल हैं.

नगर आयुक्त ने हरित क्षेत्रों के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने, नियमित मॉनिटरिंग करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि शहर को हरित, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए सभी योजनाओं का समय पर पूरा करना जरूरी है. 
बैठक में उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, नगर प्रबंधक, गार्डन अधीक्षक समेत संबंधित शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही