Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : अनुसंधान पद्धति कार्यक्रम में शोध के लिए फंडिंग व प्रकाशन से जुड़े पहलुओं पर हुई चर्चा

सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित छह दिवसीय "अनुसंधान पद्धति एवं डाटा विश्लेषण" विषयक संवर्धन कार्यक्रम के तीसरे दिन का आयोजन कॉलेज के फादर प्रूस्ट हॉल में किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित छह दिवसीय "अनुसंधान पद्धति एवं डाटा विश्लेषण" विषयक संवर्धन कार्यक्रम के तीसरे दिन का आयोजन कॉलेज के फादर प्रूस्ट हॉल में किया गया.

 

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे के स्वागत भाषण से हुई. इस अवसर पर अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह उपस्थित रहे. उन्होंने उच्च शिक्षा में शोध के लिए फंडिंग और प्रकाशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा शोध पत्रिकाओं और प्रकाशन प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए.

 

दूसरे सत्र में कॉलेज के डॉ. धीरज मणि पाठक ने द्विचर विश्लेषण, मात्रात्मक एवं गुणात्मक प्रतिगमन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया. उन्होंने डाटा एनालिसिस और अनुसंधान से संबंधित जटिल प्रश्नों को सरल तरीके से समझाया. इसके बाद प्रोफेसर आशीष रंजन ने लैब वर्क के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल ज्ञान प्रदान किया.

 

इस अवसर पर कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय अरुण मिंज, एसजे, विभागाध्यक्ष डॉ. मारकुस बारला, प्रो. बी.के. सिन्हा, डॉ. अभिजीत डे, डॉ. श्रेया पाण्डेय, अजीत मेलगांडी, अंशु एन कुजूर सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही