Search

 
 
 

रांची : रामनवमी को लेकर महावीर मंडल केंद्रीय समिति ने अखाड़ों को दिए दिशा-निर्देश

रामनवमी महोत्सव एवं शोभायात्रा को लेकर श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति ने अपर बाजार स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक में समिति के अध्यक्ष सागर वर्मा एवं उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा (चंकी) ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि रामनवमी 27 मार्च को है. महावीर मंडल केंद्रीय समिति की शोभायात्रा सबसे आगे रहती है. इसके बाद ही अन्य अखाड़ों की झांकियां रहेगी.
 

Ranchi : रामनवमी महोत्सव एवं शोभायात्रा को लेकर श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति ने अपर बाजार स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक में समिति के अध्यक्ष सागर वर्मा एवं उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा (चंकी) ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि रामनवमी 27 मार्च को है. महावीर मंडल केंद्रीय समिति की शोभायात्रा सबसे आगे रहती है. इसके बाद ही अन्य अखाड़ों की झांकियां रहेगी. 

 

इसके साथ ही विभिन्न अखाड़ा समितियों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. आयोजन को व्यवस्थित, अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया. समिति की ओर से अखाड़ा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें, समयबद्ध तरीके से जुलूस में शामिल हों तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखें. शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने की अपील की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही