Search

 
 
 

Ranchi : मुख्यमंत्री आवास के पास चेन स्नेचिंग की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रांची में मुख्यमंत्री आवास के समीप चेन स्नेचिंग की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब स्कूटी पर सवार एक दंपती सड़क से गुजर रहे थे. इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने महिला के गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया. चेन छीनने की कोशिश के दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दंपती सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया.
 

Ranchi : राजधानी रांची में मुख्यमंत्री आवास के समीप चेन स्नेचिंग की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब स्कूटी पर सवार एक दंपती सड़क से गुजर रहे थे. इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने महिला के गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया. चेन छीनने की कोशिश के दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दंपती सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया.

इसे भी पढ़ें...


पीछा करने के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक भी भीड़ का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.


पुलिस के अनुसार, करीब 8 से 10 लोग एक युवक को पकड़कर थाने लेकर पहुंचे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ जारी है. फरार आरोपी की तलाश भी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही