Search

 
 
 

Ranchi : विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता अभियान आयोजित

Ranchi : विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में रांची जिला स्कूल मैदान में जनजागरूकता अभियान और अपील बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय टोप्पो ने की.
 

Ranchi : विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में रांची जिला स्कूल मैदान में जनजागरूकता अभियान और अपील बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय टोप्पो ने की.

 


बैठक में "जीवन रक्षा का अंतर कम करना: सिकल सेल रोग में समानता" विषय पर रक्तवीर नदीम खान ने विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों की समस्याओं और उनके समाधान की आवश्यकता पर चर्चा की.


इस दौरान सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया से प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने झारखंड सरकार से 9 दिसंबर 2025 को विधानसभा में रक्त विकार और असाध्य रोगियों के लिए की गई घोषणाओं को जल्द लागू करने की मांग की.


प्रदर्शनकारियों ने थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और हीमोफीलिया रोगियों को निःशुल्क दवाएं और जांच उपलब्ध कराने, सरकारी एवं निजी ब्लड बैंकों से बिना डोनर के निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने, 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने और सभी जिलों में आवश्यक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई.


उन्होंने यह भी कहा कि रक्त विकार रोगियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार विशेष बैठक आयोजित करे और रक्तदान को प्राथमिकता देते हुए नियमित रक्तदान शिविर कैलेंडर जारी करे. साथ ही दिव्यांग पेंशन के लंबित भुगतान को जल्द जारी करने की मांग भी की गई.


बैठक में सिकल सेल एनीमिया प्रभावित परिवारों की एक समन्वय टीम का गठन किया गया. इसमें संजय महतो, लीला देवी, सानिया प्रवीन, संगीता देवी और शांति देवी को शामिल किया गया.


कार्यक्रम में नदीम खान, संजय टोप्पो, देवकी देवी, सीमा देवी, सुजाता कुमारी, संजय महतो, जयनाथ महतो, सुमित्रा देवी, साजिदा खातून, किस्मती देवी, लीला देवी, कोशिला देवी, गीता देवी, ललिता कुमारी, सबिता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही