Search

 
 
 

Ranchi:  बूथ 65 के BLO का बैग गुम, 400 एन्यूमरेशन फॉर्म थे, प्रशासन ने मांगी मदद

रांची विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 65 के एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का बैग शुक्रवार शाम पिस्का मोड़ से आईटीआई बस स्टैंड के बीच कहीं गुम हो गया. बताया जाता है कि उस बैग में 400 एन्यूमरेशन फॉर्म रखे थे.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : रांची विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 65 के एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का बैग शुक्रवार शाम पिस्का मोड़ से आईटीआई बस स्टैंड के बीच कहीं गुम हो गया. बताया जाता है कि उस बैग में 400 एन्यूमरेशन फॉर्म रखे थे. इसमें से 350 खाली और 50 भरे हुए एन्यूमरेशन फॉर्म थे.  

 

प्रशासन के अनुसार, बैग शाम करीब 5.30 बजे से 6 बजे के बीच बिजली ऑफिस नर्सरी के करीब 200 मीटर के दायरे में गिर गया. काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिल सका है.  प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को यह बैग मिले तो तुरंत इसकी सूचना दें.

 

अगर किसी को बैग मिलता है तो वे अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) के मोबाइल नंबर 9431701700  या AERO जफर हसनात के मोबाइल नंबर 9934578690 पर संपर्क कर सकते हैं. बैग समाहरणालय स्थित कार्यालय में भी जमा कराया जा सकता है.

 

प्रशासन ने बूथ संख्या 65 के मतदाताओं से कहा है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. जिन लोगों के फॉर्म बैग में थे, उनके एन्यूमरेशन फॉर्म बीएलओ दोबारा घर-घर जाकर भरेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही