- शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
Ranchi : रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंदी बाजार में बीते दिनों हुई मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. बरियातू थाना की पुलिस ने मामले में नामजद अभियुक्त श्याम महतो को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंदी बाजार में बीते 12 अक्टूबर की रात 9 बजे भूपेंद्र साव और श्याम महतो शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर श्याम महतो ने भूपेंद्र साव के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए.
भूपेंद्र साव के सिर पर सात टांके लगे हैं. घटना के बाद पीड़ित भूपेंद्र ने मामले को लेकर बरियातू थाने में प्राथमिक दर्ज कराई थी और श्याम महतो को नामजद अभियुक्त बनाया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही थी.
इसी क्रम में बरियातू थाना की पुलिस ने श्याम महतो नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है.

