Search

Ranchi : श्रद्धालुओं का जत्था कैलाश मानसरोवर के लिए रवाना

Ranchi : श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा की अगुवाई में कैलाश मानसरोवर यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को रांची हवाई अड्डे पर माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर भेजा गया. इस जत्थे में श्री राम भरत मिलाप समिति के बालवीर जैन मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के संजय अग्रवाल, शशि भूषण सिंह, गीता देवी चंद्रकांत सिंघानिया, कृष्णा मिश्रा, पूसन चटर्जी लखनऊ के लिए रवाना हुए.
 
सभी श्रद्धालु लखनऊ से मानसरोवर की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे. इस मौके पर श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा, महेश विजय, जितेंद्र बरनवाल मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया कोषाध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल भारत तिब्बत सहयोग मंच के अनिल केसरी, प्रज्ञा सोनी, खुशबू जैन, चिराग जैन, आशीष हीरो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

इस अवसर पर श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि जो जाते हैं बाबा के दरबार वह महासौभाग्यशाली होते हैं. जो उनको छोड़ने आते हैं वह भी कम सौभाग्यशाली नहीं होते. मारवाड़ी युवा मंच दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने कहा आने वाले समय में यात्रा बहुत ही सुलभ होगी. भारत तिब्बत सहयोग मंच के अनिल केसरी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा जिस दिन बिना वीजा पासपोर्ट के होगा, उस दिन रांची से एक जत्था कैलाश मानसरोवर की यात्रा में भारत तिब्बत सहयोग मंच झारखंड प्रदेश लेकर जाएगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही